जोल: सूरी -होशियारपुर बस को सोहारी से चलाने की ग्रामीणों ने विधायक सुदर्शन सिंह से उठाई मांग
चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के सोहारी के ग्रामीणों ने मंगलवार को विधायक सुदर्शन सिंह से सूरी -होशियारपुर बस सेवा को सोहारी से चलाने की मांग उठाई। ग्रामीणों का कहना है कि पंजाब के लिए कोई बस सुविधा नहीं है। लोगों को अगर होशियारपुर अथवा पंजाब के अन्य क्षेत्रों में जाना हो सूरी आना पड़ता है। सुदर्शन सिंह ने कहा कि बस को सोहारी से चलाने के प्रयास किए जाएँगे।