आज़मगढ़: मार्च में अलग अलग स्थानों से गायब 90 मोबाइल को बरामद कर SP ग्रामीण ने पुलिस लाइन सभागार में मोबाइल स्वामियों को सौंपा
पुलिस द्वारा बीते मार्च माह में गुम हुए कुल 90 एण्ड्रायड मोबाइल फोन बरामद किया गया। बरामद मोबाइल की कीमत लगभग ₹15 लाख है। मार्च के बरामद मोबाइलों को रविवार को SP ग्रामीण चिराग जैन ने पुलिस लाइन सभागार में मोबाइल के स्वामियों को सुपुर्द किया। इसके पूर्व माह फरवरी 2024 में भी 70 एण्ड्रायड मोबाइल बरामद हुए थे। गुमशुदा मोबाइल को धारक CEIR पोर्टल दर्ज कराते हैं।