रॉबर्ट्सगंज: डीपीएस स्कूल सोनभद्र में एक पेड़ मां के नाम विषय पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन
डीपीएस स्कूल सोनभद्र में एक पेड़ मां के नाम विषय पर संगोष्ठी काआयोजन किया गया। इस मौके पर डिप्टी डीएफओ चुर्क,डिप्टी डीएफओ रामगढ़ दोनो ही मौजूद थे। दोनो ही अतिथियों ने अपने संबोधन में पर्यावरण से जुड़ी स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए बच्चों को प्रेरित किया गया उन्होंने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए विश्व स्तर पर मुहिम चलाई जा रही है।