रॉबर्ट्सगंज: राबर्ट्सगंज, करमा और चतरा के 40 विद्यालयों का बीएसए ने किया औचक निरीक्षण, शिक्षकों को किया सचेत
राबर्ट्सगज करमा और चतरा के 40 विद्यालयों का बीएसए अजीत कुमार ने औचक निरीक्षण किया,इस दौरान बीएसए ने शिक्षकों को अपने कार्य के प्रति सचेत भी किया। बीएसए द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक कुछ विद्यालयों में शिक्षको द्वारा अपने दायित्वों के प्रति लापरवाही बरतने के कारण निलम्बन हेतु नोटिस तथा कुछ लापरवाह शिक्षको को कारण बताओ नोटिस व स्पष्टीकरण जारी किया गया।