कानपुर: रावतपुर में दबंगों ने ढाबा संचालक पर किया जानलेवा हमला, गाड़ी में की तोड़फोड़
रावतपुर थाना क्षेत्र के हितकारी नगर में दबंगों ने ढाबा संचालक पंकज सिंह पर जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान दबंगों ने उनकी गाड़ी में भी तोड़फोड़ कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। थाना प्रभारी ने शुक्रवार सुबह 11:00 बजे बताया प्रकरण में दबंगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।