कानपुर: सिमरा गांव में तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर दो मंजिला मकान में घुसा, मकान भरभरा कर गिरा
नौबस्ता थाना क्षेत्र के सिमरा गांव में तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर दो मंजिला मकान में जा घुसा। दुर्घटना में मोहम्मद तौफीक का मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। थाना प्रभारी ने शुक्रवार दोपहर 1:00 बताया ट्रक को कब्जे में लिया गया है। ट्रक मालिक अखिलेश यादव को बुलाया गया है। मकान मालिक की तहरीर पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।