ठाकुरगंगटी: ठाकुर गंगटी बिजली ग्रिड में हाइड्रा खराब रहने से शनिवार को भी नहीं लग पाया नया ट्रांसफार्मर
ठाकुर गंगटी प्रखंड मुख्यालय चौक के निकट स्थित बिजली ग्रीट में 23मई शनिवार को7:00बजे तक प्रयास करने के बावजूद भी नया ट्रांसफार्मर नहीं लग पाया। हाइड्रा मशीन खराब रहने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई।शुक्रवार से ही दो हाइड्रा मशीन और एक जेसीबी मशीन के माध्यम से5 एम बी ए का नया ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा था।अभी पुराने जर्जर ट्रांसफार्मर से बिजली आपूर्ति हो रही है