लातेहार: जिला समन्वय समिति की बैठक में योजनाओं की समीक्षा, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश
लातेहार : उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जन्म प्रमाण पत्र के लंबित मामलों, SAU ATR अपलोड, स्वास्थ्य जांच अभियान, एचपीवी टीकाकरण और विभिन्न विभागीय योजनाओं की समीक्षा की गई।