पीथमपुर: पीथमपुर में निकला RSS का विशाल पथ संचलन, तीन हजार से अधिक स्वयंसेवक हुए शामिल
औद्योगिक नगरी पीथमपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का विशाल पथ संचलन संपन्न हुआ। संघ के शताब्दी वर्ष समारोह के उपलक्ष्य में आयोजित इस संचलन में तीन हजार से अधिक स्वयंसेवक शामिल हुए। यह संचलन महाराणा प्रताप बस स्टैंड से शुरू हुआ। संचलन से पूर्व महाराणा प्रताप बस स्टैंड पर स्वयंसेवकों का एकत्रीकरण हुआ।