खरगापुर: लमेरा गांव के पास दो मोटरसाइकिल की भिड़ंत मे तीन लोग गंभीर रूप से हुए घायल,तीनों को सीएचसी से जिला अस्पताल किया गया रेफर
लमेरा गांव के पास आज दो दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई,जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानी लोगों ने घटना की जानकारी घायलों के परिजनों को दी,परिजन तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल लेकर आए,जहां उन्हें भर्ती कर उनका उपचार किया जा रहा है।