खरगापुर: चंद्रपुरा गांव सरकारी स्कूल के पीछे जुआ खेलने वाले 3 लोगों पर पुलिस ने किया मामला दर्ज,52 तास के पत्ते और पैसे किए जप्त
कुड़ीला थाना पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी, कि चंद्रपुर गांव सरकारी स्कूल के पीछे कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची ।पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है एवं आरोपियों के पास से पैसे और 52 ताश के पत्ते जप्त किए हैं।