खरगापुर: मलगुवा गांव में अवैध शराब का विक्रय करने वाली महिला पर पुलिस ने किया मामला दर्ज अवैध शराब की जप्त
मलगुवा गांव में एक महिला अवैध शराब का विक्रय कर रही थी और मुखबिर की सूचना पर कुड़ीला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला के पास से अवैध शराब जप्त की। महिला से पूछताछ की महिला ने अपना नाम बेनीबाई बताया पुलिस ने अवैध शराब जप्त कर महिला के खिलाफ अपराध कायम कर मामले को विवेचना में लिया है।