देशभर में ई20 पेट्रोल यानी पेट्रोल में 20 फीसदी तक इथेनॉल मिलाने को लेकर लगातार ऐसी खबरें सामने आ रही हैं जिन्हें सुनकर बाइक और कार मालिकों में नाराज़गी बढ़ती जा रही है।
माइलेज कम होने, गाड़ी की परफॉर्मेंस बिगड़ने और इंजन के पार्ट्स तक खराब होने की शिकायतों के बीच बिहार के मशहूर यूट्यूबर मनीष कश्यप ने E20 पेट्रोल को लेकर बड़े सवाल खड़े किए हैं।
मनीष का कहना है कि उनकी सिर्फ 2 महीने पुरानी टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस, जो अभी तक महज 12,000 किलोमीटर ही चली थी, उसका इंजन खराब हो गया है।
उन्होंने आरोप लगाया कि जब गाड़ी के फ्यूल टैंक से पेट्रोल निकाला गया तो उसमें 20 फीसदी से भी ज्यादा इथेनॉल और गंदगी मिली। मनीष ने इसका सीधा जिम्मेदार केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की नीतियों को बताया, साथ ही यह भी कहा कि टोयोटा कंपनी ने इस नुकसान को वारंटी के दायरे में लेने से इनकार कर दिया।
उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो गया, जिसके बाद देशभर के वाहन मालिकों के
Korba, Korba | Jul 4, 2026