सोरांव: मऊआइमा थाना क्षेत्र के हरखपुर समीप स्थित शारदा सहायक नहर में कुदी युवती को स्थानीय युवकों ने बचाया
मऊआइमा थाना क्षेत्र के हरखपुर स्थित शारदा सहायक नहर में एक महिला अचानक कूद गई। थोड़ी दूर से देख रहे आसपास के युवकों ने नहर में कूद कर काफी प्रयास के बाद उसकी जान बचाई । जान बचाने को लेकर क्षेत्र में अलग-अलग प्रकार की प्रशंसा की जा रही है । बताया जाता है कि आरती पत्नी संदीप कुमार सुलेमपुर स्थित मायके में आई थी। यह घटना सोमवार की बताई जा रही है।