बम्होरी बीका क्षेत्र में शुक्रवार शाम 5 बजे जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर स्थिति को शांत कराया। महेश जैन बिलहरा अपनी जमीन पर दीवार बनवा रहे थे, तभी पड़ोसी जगत सिंह ने रास्ता मांगते हुए विरोध किया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष सिविल लाइन थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के मामले की जांच की जा रही है।