सरीला: हरसुंडी गांव में महिला ने गांव के दबंग पर घर में आकर जाति सूचक गालियां देने और धमकी देने का आरोप लगाया, मुकदमा हुआ दर्ज
सरीला तहसील के जलालपुर थाना थाना क्षेत्र के हरसुंडी गांव की निवासी महिला ने गांव के एक दबंग व्यक्ति पर घर में आकर जाति सूचक गालियां देने तथा उसे और उसके पति को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने जलालपुर थाने में लिखित तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।