बारां: विशेष न्यायाधीश पॉक्सो 1 ने 10 वर्षीय नाबालिग बालिका का अपहरण कर बलात्कार करने वाले आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई
Baran, Baran | Apr 3, 2025 विशेष न्यायाधीश पोक्सो 1 हनुमान प्रसाद (आरजेएस जिला न्यायाधीश संवर्ग) ने अभियुक्त गुडडू पुत्र राधाकिशन निवासी सुवांस पुलिस थाना किशनगंज को धारा 363, 376 एबी भादस व 5 (एम)/6 पोक्सो एक्ट में दोष सिद्ध किया जाकर आजीवन कारावास (जिससे अभियुक्त के शेष प्राकृत जीवनकाल के लिए कारावास अभिप्रेत है) की सजा व कुल 55000 रूपए के अर्थदंड से दंडित किया है।