बारां: शहर में दीनदयाल पार्क और प्रताप चौक के बीच एक किसान की गेहूं से भरी ट्रॉली पलटी, सड़कों के गड्ढे बने परेशानी का सबब
Baran, Baran | Apr 3, 2025 शहर की सडकों पर बने गड्ढे अब आमजन ही नहीं, बल्कि किसानों के लिए भी गंभीर समस्या का सबब बन चुके हैं। गुरूवार को दोपहर 3 बजे के करीब दीनदयाल पार्क और प्रताप चौक के बीच गडढों के चलते एक किसान की माल से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। यह किसान गोरधनपुरा परानिया से सरकारी तौल कांटे पर अपना माल बेचने आ रहा था। लेकिन खराब सड़कों की वजह से ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई।