बारां: चारमूर्ति चौराहा स्थित रोडवेज डिपो की स्थिति चिंताजनक, 10 सालों में बसों की संख्या 100 से घटकर 55 रह गई
Baran, Baran | Apr 2, 2025 शहर के चारमूर्ति चौराहा स्थित बारां रोडवेज डिपो की स्थिति चिंताजनक है। बुधवार को पब्लिक एप संवाददाता बस स्टेंड पहुंचा और डिपो की स्थिति की जानकारी ली। बारां रोडवेज डिपो में बसों की संख्या पिछले 10 सालों में 100 से घटकर मात्र 55 रह गई है। इनमें से भी 7 बजे कैलादेवी मेले के लिए भेज दी गई है।