बारा: आंबा गांव में घर के अंदर किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,मामले की जांच पड़ताल में जुटी पुलिस
Bara, Allahabad | Jul 23, 2024 पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज के यमुनानगर कौंधियारा थाना क्षेत्र के आंबा गांव में करीब 16 वर्षीय किशोरी ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली,घटना से इलाके में सनसनी फैल गई, लोगों द्वारा पुलिस को मामले की सूचना दी गई, मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है,तथा मामले की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है।