प्रतापगढ़: बांसवाड़ा रोड स्थित पेट्रोल पंप पर आग लगने की सूचना पर मॉक ड्रिल, आपदा प्रबंधन तंत्र की तैयारियों का परीक्षण हुआ
प्रतापगढ़। बांसवाड़ा रोड स्थित साईं पेट्रोल पंप पर मंगलवार को आग लगने की काल्पनिक सूचना के आधार पर जिला प्रशासन ने व्यापक मॉक ड्रिल आयोजित की। सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस, जिला आपदा प्रबंधन टीम (DDMA), चिकित्सा विभाग, फायर ब्रिगेड, सिविल डिफेंस तथा अन्य संबंधित विभागों की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्यों का अभ्यास किया। मॉक ड्रिल के दौरान ज