पाली: NH-44 स्थित राधाकुंज ढाबा के पास ट्रक की टक्कर से बोलेरो कार के परखच्चे उड़े, पांच लोग घायल, दो की हालत मरणासन्न
Pali, Lalitpur | Apr 21, 2026 NH-44 स्थित राधा कुंज ढाबा के पास ओवरटेक करते समय ट्रक की टक्कर से कर अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई।जिसके चलते दुर्घटना के दौरान कार के परखच्चे उड़ गए। वही कार में सवार महिला सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दो की हालत मरणासन्न बनी हुई थी। तत्काल ही लोगों द्वारा सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया था।