गोला: सिकरीगंज के हरपुर में अंतिम संस्कार से पहले बड़ा हादसा टला, गिरे बिजली के तार में उतरा करंट; तीन लोग मामूली रूप से घायल
Gola, Gorakhpur | Sep 15, 2026 सिकरीगंज थाना क्षेत्र के हरपुर गांव में अंतिम संस्कार के लिए जा रही अंतिम यात्रा उस वक्त दहशत में बदल गई, जब श्मशान घाट जाने वाले रास्ते पर गिरे बिजली के पोल और तार की चपेट में आकर तीन लोग करंट की चपेट में आ गए। बताया जा रहा है कि हरपुर निवासी अवधेश गुप्ता का शव विदेश से गांव पहुंचने के बाद परिजन और ग्रामीण अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट जा रहे थे।