#एसपी ने किया जीर्णोद्धारित पकवाइनार चौकी का उद्घाटन, शांति व्यवस्था की अपील
#बलिया, 25 जून
#पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह ने थाना रसड़ा अन्तर्गत जीर्णोद्धारित पकवाइनार चौकी भवन व बैरक का उद्घाटन किया।
#उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशन में प्रदेश के सभी पुलिस थानों के आधुनिकीकरण के क्रम में दिनांक 25.06.2026 को एसपी ओमवीर सिंह ने चौकी का उद्घाटन किया। इस दौरान महोदय ने क्षेत्र के आमजनमानस से वार्ता कर कानून व्यवस्था एवं आगामी त्यौहारों को शांति से मनाने के लिए जागरूक किया।
#एसपी ने आमजनमानस से आग्रह किया कि आगामी त्यौहारों पर मिलजुलकर सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाएं। किसी भी आपात स्थिति में पुलिस से सहायता लें और किसी भी प्रकार से कानून व्यवस्था का उल्लंघन न करें।
#कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ला, क्षेत्राधिकारी रसड़ा रजनीश कुमार, पीआरओ बलिया कौशल कुमार पाठक, प्रभारी निरीक्षक रसड़ा योगेन्द्र बहादुर सिंह और चौकी प्रभारी आशुतोष कुमार मद्धेशिया व अन्य कर्मचारीगण सहित थाना क्षेत्रों के सम्मानितगण मौजूद रहे।