सुसनेर: पर्यावरण यात्रा निकालकर 5 जुलाई को सुसनेर कालेज में 1008 पौधे रोपित करने शुरू हुई तेयारी, समिति ने किया निरीक्षण
उज्जैन तपोभूमि के प्रणेता आचार्य प्रज्ञासागरजी महाराज के सानिध्य में 5 जुलाई को त्रिमूर्ति मंदिर से पर्यावरण यात्रा निकालकर के 1008 पौधों का रोपण सुसनेर के शा. स्वामी विवेकानंद कॉलेज में किया जाएगा इसको लेकर मंगलवार से कॉलेज परिसर में 1008 गड्ढे खोदने, मंच व्यवस्था व अन्य कार्यो की तैयारी शुरू की गईं। जिसका निरीक्षण इस आयोजन को लेकर बनाई गई समिति ने किया है