सुसनेर: वार्ड 10 की बाढ़ पीड़ित कॉलोनी में सीसी रोड निर्माण की मांग को लेकर रहवासियों ने नप सीएमओ को सौंपा ज्ञापन
वार्ड 10 में हरिजन मोहल्ले से लगी बाढ़ पीड़ित कालोनी में सीसी की मांग को लेकर सोमवार की दोपहर में रहवासियों ने नप कार्यालय पहुँचकर CMO ओपी नागर को ज्ञापन सोपा है। उन्होंने बताया कि सीसी रोड़ नही होने से रहवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पढता है विधानसभा चुनाव के समय नप द्वारा सीसी रोड निर्माण की सामग्री भी डाली गई थी। जिसको वापस उठवा लिया गया है।