सुसनेर: गाडोलिया बस्ती निवासी 1 युवक ने किया कीटनाशक दवाई का सेवन, सिविल अस्पताल में किया गया इलाज
आज रविवार को नगर के वार्ड क्रमांक 7 में सुसनेर की गाडोलिया बस्ती निवासी 25 वर्षीय करण सिंह ने अज्ञात कारणों के चलते कीटनाशक दवाई का सेवन कर लिया उसके बाद उसकी हालत नाजुक होने पर उसे शासकीय सिविल अस्पताल में लाया गया यहा पर डॉक्टर सुयश भारद्वाज व स्वास्थ्य कर्मचारियों के द्वारा उसका प्राथमिक इलाज किया गया है। स्वास्थ्य विभाग को इस घटना की सूचना दी गई है।