सुसनेर: सोयत के वार्ड क्रमांक 4 में फांसी के फंदे पर झूलता मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
सोयत नगर के वार्ड क्र.4 के निवासी लालचंद पिता विष्णु प्रसाद मेहर का शव अपने ही घर पर फांसी के फंदे पर झूलता हुआ मिला है। इसकी सूचना मिलते ही सोयत थाने के प्रधान आरक्षक मेहरबान सिंह मौके पर पहुंचे एवं शव का पंचनामा बनाकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये सोयत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया यहा पर डॉ.मुकेश जाट के द्वारा पीएम किया गया है।