सुसनेर: त्रिमूर्ति मन्दिर में आचार्य प्रज्ञासागर जी महाराज ने धर्मसभा के दौरान व्यसन मुक्ति का दिलाया संकल्प, दिए प्रवचन
त्रिमूर्ति मंदिर में चल रही धर्मसभा में सोमवार को 5 वे दिन उज्जैन तपोभूमि के प्रणेता आचार्य प्रज्ञासागर जी महाराज ने श्रद्धालुओं को व्यसन मुक्ति का संकल्प दिलाया। अधिकांश श्रद्धलुओं ने अपनी स्वेच्छा से व्यसन को त्यागने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि मंदिर का कर्जा है तो पहले उसे उतारना, बैंक का कर्जा बाद में, मंदिर का नही उतरा तो खुद नीलाम होना पड़ेगा।