सुसनेर: त्रिमूर्ति मंदिर में आचार्य प्रज्ञासागर जी ने कहा- भारत की भूमि धार्मिक भूमि है, यहां कण-कण और मन-मन में भगवान बसते हैं
पर्यावरण संरक्षण हेतु पदयात्रा कर रहे आचार्य प्रज्ञासागर सागर जी महाराज ने रविवार सुबह त्रिमूर्ति मंदिर में प्रवचन के दौरान कहा कि हमारे भारत की भूमि धार्मिक भूमि है यहा कण-कण और मन- मन में भगवान बसते है, भगवान के बिना हमे जीना अच्छा नही लगता है। हर धर्म का अनुसरण हमारे देश मे होता है, मूरत कैसी भी हो चाहे वो पाषाण की हो या मिट्टी की हो हमे तो भगवान दिखते है