कोतमा: रामनगर पुलिस ने कोयले का अवैध परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर किया ज़ब्त
Kotma, Anuppur | May 17, 2026 रामनगर पुलिस ने रविवार 3:00 बजेअवैध रूप से कोयले का परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है।ट्रैक्टर क्रमांक सी जी -16, ई-1348से 23 बोरी कोयला लोड पाया गया। वाहन चालक बाबूलाल प्रजापति पिता स्व. रामभजन उर्फ भजन प्रजापति, उम्र 50 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 12 से परिवहन संबंधित दस्तावेज मांगने पर वह प्रस्तुत नहीं कर पाया।