पीरो: पीरो में सियासी घमासान: नगर सभापति पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, चुनावी माहौल गरमाया
Piro, Bhojpur | May 18, 2026 पीरो नगर राजनीति में इन दिनों आरोप-प्रत्यारोप का दौर चरम पर है। एक-दूसरे पर बयानबाजी का सिलसिला लगातार तेज होता जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार की शाम करीब 6:00 बजे समाजसेवी धीरू सिंह ने नगर सभापति किरण उपाध्याय पर कई गंभीर आरोप लगाकर सियासी हलचल को और बढ़ा दिया है। धीरू सिंह ने नगर सभापति पर धोखाधड़ी से लेकर अवैध रूप से पैसे की निकासी तक के आरोप लगाए हैं।