सुजानगढ़: सांडवा में बच्चे को उठाने की कोशिश, काले शीशे वाली बोलेरो में आए संदिग्ध फरार
सांडवा। थाना क्षेत्र के कातर-अमरसर सड़क मार्ग पर गुरुवार को एक बच्चे को उठाने की कोशिश का मामला सामने आया। काले शीशों और बिना नंबर प्लेट की बोलेरो में सवार संदिग्ध युवकों ने बच्चे को जबरन गाड़ी में बैठाने का प्रयास किया। बच्चे के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए।