बक्सर: बक्सर बनेगा ‘बक्सर धाम’, मुख्यमंत्री ने की पहल, विधायक आनंद मिश्र ने दी जानकारी
Buxar, Buxar | May 1, 2026 सदर विधायक आनंद मिश्र ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात की। जिसमें बक्सर के विकास और विशेष रूप से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने को लेकर अहम चर्चा हुई। विधायक आनंद मिश्र ने बताया कि वे पश्चिम बंगाल चुनाव में पार्टी के सांगठनिक दायित्वों का निर्वहन कर लौटे हैं और इसके बाद विधानसभा की प्राक्कलन समिति की बैठक में भाग लिया।