उरई: मोहल्ला रामनगर निवासी व्यक्ति ने जहरीले पदार्थ का सेवन किया, बेहतर उपचार न मिलने से मेडिकल कॉलेज में हुई मौत
Orai, Jalaun | May 25, 2026 सोमवार की दोपहर 1:00 बजे उरई तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले राजकीय मेडिकल कॉलेज में मृतक व्यक्ति के परिजनों ने मामले की जानकारी देते हुए बताया, व्यक्ति ने जहरीले पदार्थ का सेवन किया और उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां पर बेहतर उपचार न मिलने के चलते व्यक्ति की मौत हो गई और परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।