पडरौना: कुशीनगर में अखिलेश यादव के कार्यक्रम में जेबकतरे सक्रिय, चोरों ने की लाखों की चोरी
कुशीनगर में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के कार्यक्रम के दौरान जेबकतरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। पूर्व विधायक पूर्णमासी देहाती की श्रद्धांजलि सभा में पुलिस की मौजूदगी के बावजूद सपा नेताओं, पत्रकारों और आम लोगों समेत एक दर्जन से अधिक व्यक्तियों के पांच लाख रुपये से ज्यादा उड़ाए गए। पूर्व कैबिनेट मंत्री समेत कई नेताओं व पत्रकार के भी पैसे कटे।