गंगरार: गंगरार में बाउंड्री विवाद के चलते मारपीट, पिस्टल से हमले का आरोप
नयाखेड़ा (गोवलिया) गांव में शनिवार दोपहर 12:30 बजे जमीन व बाउंड्री विवाद को लेकर मारपीट हो गई। प्रार्थी नारायण लाल गुर्जर ने थाने में रिपोर्ट दी कि खेत की बाड़ तोड़ने का विरोध करने पर बबलू, दिनेश, कन्हैया, प्रभु, माना, शिवलाल समेत अन्य ने हथियारों से हमला कर दिया। नारायण लाल और उनके बड़े पिताजी को चोट आई है।