राजगढ़: राजगढ़ के वार्ड 04 में कमरे में महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों की सूचना पर राजगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची
Rajgarh, Churu | Sep 11, 2026 राजगढ कस्बे के वार्ड नंबर 04 में शुक्रवार को एक महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनाक्रम की जानकारी ली। थानां अधिकारी राजेश सिहाग ने बताया कि वार्ड नंबर 04 निवासी हर्ष कुमार पुत्र सुनील कुमार भार्गव, उम्र 23 वर्ष ने मामला दर्ज करवाया है।