गिरिडीह: अखिल भारतीय धोबी महासंघ, गिरिडीह ने शहीद सीताराम उपाध्याय पार्क में शोक सभा का आयोजन किया
अखिल भारतीय धोबी महासंघ, जिला इकाई गिरिडीह के द्वारा शहीद सीताराम उपाध्याय पार्क में शुक्रवार को 12 बजे एक शोक सभा सह श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष पापु रजक ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का असमय निधन समाज और गिरिडीह के लिए अपूरणीय क्षति है।