शाहजहांपुर: बेसिक शिक्षा विभाग ने निपुण सम्मान समारोह का आयोजन किया, शिक्षकों को भेंट किए गए स्मृति चिन्ह
बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा निपुण सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। निपुण भारत मिशन के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में शैक्षिक सत्र 2025-26 के आकलन के आधार पर निपुण घोषित विद्यालयों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद अरुण कुमार सागर शामिल हुए, जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव मौजूद रहीं।