हाथरस: अलीगढ़ रोड मंडी के पास अनियंत्रित होकर बाइक ई-रिक्शा और ऑटो से टकराई, दो युवक, एक महिला व एक बच्चा घायल
हाथरस गेट थाना क्षेत्र के अलीगढ़ रोड मंडी के पास तेज गति बाइक अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा और ऑटो से टकरा गई। इस दुर्घटना में ई रिक्शा चालक एवं बाइक सवार और ऑटो में बैठी महिला, बच्चा घायल हो गए। घायलों की चीख पुकार सुनकर राहगीरों की मौके पर भी लग गई। इसी क्रम में तत्काल सभी घायलों को जिला अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है।