हाथरस: चंदपा थाना क्षेत्र के गांव नगला बिहारी में गाली-गलौज को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, महिला हुई घायल
चंदपा थाना क्षेत्र के गांव नगला बिहारी में आज दिन शुक्रवार को गाली गलौज को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गयी। अचानक से हुई मारपीट से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। इस मारपीट में बसंती नाम की महिला घायल हो गई। घायल महिला के द्वारा थाने में हुई शिकायत के आधार पर पुलिस ने जिला अस्पताल में मेडिकल कराया है।