संतकबीरनगर के नाथनगर ब्लॉक के पुतसर गांव में बिना मान्यता चल रहे ADV इन्वेंशन एकेडमी को लेकर विवाद बढ़ गया है। शिकायतकर्ता अंकित सिंह ने डीएम को पत्र देकर आरोप लगाया कि जांच और दो नोटिस के बावजूद स्कूल संचालित है। प्रबंधन पर भ्रामक प्रचार व अयोग्य शिक्षकों से पढ़ाई कराने का आरोप है, जिससे बच्चों का भविष्य खतरे में बताया गया है।