बालूमाथ: मिशन मोड़ के पास कोयला लदी हाईवा पलटी, लोग बाल-बाल बचे, कोई हताहत नहीं
बालूमाथ चंदवा मार्ग पर मिशन मोड़ के पास गुरुवार संध्या 4 बजे कोयला लदी एक हाईवा दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें सवार चालक और खलासी बाल बाल बच गए। जबकि उसी मार्ग से गुजर रहे अन्य लोगों ने सड़क किनारे भाग कर अपनी जान बचाने में सफल रहे। उक्त हाईवा वाहन लातेहार में डीबीसी द्वारा संचालित तुबेद कोलियरी से कोयला लेकर बालूमाथ कुशमाही साइडिंग जा रहा था l