लातेहार: वन पट्टा विवाद: बिंगाड़ा ग्राम के ग्रामीणों ने उपायुक्त को शुक्रवार दोपहर 3 बजे सौंपा ज्ञापन
लातेहार सदर प्रखंड अंतर्गत ग्राम बिनगड़ा, पंचायत तरवाडीह के ग्रामीणों ने उपायुक्त को आवेदन सौंपकर गांव में आपसी सौहार्द बिगाड़ने, फर्जी शिकायत करने तथा सामाजिक अशांति फैलाने वाले लोगों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।ग्रामीणों ने कहा कि वन अधिनियम के तहत ग्रामीणों को जमीन मिली है मगर ग्राम के कुछ ग्रामीण विवाद उत्पन्न कर रहे हैं।