शिवपुरी नगर: अन्नदाता की समस्याओं पर कांग्रेस का माधव चौक पर प्रदर्शन, ऋण वसूली की तारीख बढ़ाने की मांग
प्रदेश व्यापी किसान आंदोलन के तहत गुरुवार को जिला मुख्यालय शिवपुरी में कांग्रेस द्वारा जोरदार धरना प्रदर्शन किया गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहित अग्रवाल के नेतृत्व में दोपहर 1 बजे माधव चौक चौराहे पर बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता और पदाधिकारी एकत्रित हुए और किसानों की समस्याओं को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।