उचेहरा: मैहर के पुरानी कचहरी क्षेत्र में चाय की दुकान में आग, अफरा-तफरी का माहौल
मैहर के पुरानी कचहरी क्षेत्र में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब मोनू गुप्ता नामक व्यक्ति की चाय की दुकान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और दुकान में रखा सामान जलकर खाक हो गया।स्थानीय लोगों ने आग की सूचना तुरंत प्रशासन और फायर ब्रिगेड को दी।