कुल्लू में पुलिस कांस्टेबल भर्ती-2026 के तहत शारीरिक मानक परीक्षा (PST) एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) का आयोजन जारी है। भर्ती प्रक्रिया के तीसरे दिन 14 नवंबर को पुलिस लाइन वाशिंग में पुरुष एवं महिला अभ्यर्थियों का शारीरिक परीक्षण आयोजित किया गया।
तीसरे दिन कुल 1,181 अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए बुलाया गया था, जिनमें 798 पुरुष और 383 महिला अभ्यर्थी शामिल थे। इनमें से कुल 747 अभ्यर्थियों ने शारीरिक परीक्षण में भाग लिया, जबकि 434 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। वहीं, परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों में से 606 निर्धारित मापदंडों को पूरा नहीं कर पाए और अयोग्य घोषित हुए। इनमें 386 पुरुष और 220 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं। जबकि कुल 141 अभ्यर्थियों ने PST और PET की परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की। इनमें 48 पुरुष और 93 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं।
जिला पुलिस कुल्लू के अनुसार भर्ती प्रक्रिया निर्धारित मापदंडों के तहत निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाई जा रही है। यह प्रक्रि�
Kullu, Kullu | Nov 15, 2026