बाह: टीकमसिंह पुरा में स्वास्थ्य विभाग ने लगाया कैम्प, 50 मरीजों का हुआ परीक्षण
पिनाहट में बरसात के मौसम में फैल रही बीमारियों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को थाना बसई अरेला के गांव टीकमसिंह पुरा में एक स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन किया। कैम्प में डॉ. कौशलेंद्र सिंह ने मरीजों का परीक्षण कर उन्हें दवाएं दीं। इस कैम्प में कुल 50 मरीजों को दवाएं वितरित की गईं। इनमें ज्यादातर मरीज खांसी, जुकाम, बुखार और खाज-खुजली से पीड़ित थे।