बाह: पिनाहट में किशोरी के साथ दो दिन पूर्व हुई घटना के मामले में शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे सांसद प्रतिनिधि
पिनाहट में पेड़ पर लटकते मिले किशोरी के शव के मामले में गुस्साए लोगों द्वारा सड़क जाम करने और पुलिस द्वारा कार्रवाई का भरोसा दिए जाने के बाद जाम खुलवाया गया। इस घटना के बाद रविवार को फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र के सांसद राजकुमार चाहर के बाह विधानसभा के प्रतिनिधि, जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र कुमार शर्मा उर्फ मुन्ना लंबरदार, पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे।